Massive Fire at Sawmill: लकड़ी आरा मिल में भीषण आग, रिहायशी मकान भी चपेट में…

मस्तूरी क्षेत्र में अग्निकांड से मचा हड़कंप, सुरक्षित निकाले गए लोग

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के अंतर्गत आने वाले मस्तूरी थाना क्षेत्र में स्थित एक लकड़ी आरा मिल में आज भीषण आग लग गई, (Massive Fire at Sawmill) जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और मिल से सटे एक रिहायशी मकान को भी अपनी चपेट में ले लिया।

मस्तूरी क्षेत्र में अग्निकांड से मचा हड़कंप (Massive Fire at Sawmill)

आग की लपटें इतनी तेज थीं कि घर में मौजूद लोग फंस गए थे, जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की टीमें मौके पर पहुँच गई हैं और आग पर काबू पाने की कोशिशें लगातार जारी हैं, हालांकि अभी तक आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है…..

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button