रायपुर के उरला में डामर फैक्ट्री में भीषण आग, कई किलोमीटर दूर तक दिखा धुएं का गुबार

रायपुर :उरला इलाके में एक डामर फैक्ट्री में शनिवार को भीषण आग लग गई। आग इतनी ज्यादा फैल गई कि उसका काला धुआं आसमान में करीब 5 किलोमीटर दूर तक साफ दिखाई दे रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 4 से 5 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने की कोशिश में जुट गई हैं। आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश की जा रही है, लेकिन फैक्ट्री में मौजूद ज्वलनशील पदार्थों के कारण हालात गंभीर बने हुए हैं।

यह घटना उरला थाना क्षेत्र की है। अभी तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। मामले में और अपडेट का इंतजार है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई