Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

Martin Guptill retires: न्यूजीलैंड के इस धाकड़ बल्लेबाज ने किया संन्यास का एलान, वर्ल्ड कप में खेल चुके हैं सबसे बड़ी पारी

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल ने 38 साल की उम्र में आधिकारिक तौर पर इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया। गप्टिल ने अपने 14 साल के करियर (2009-2022) में, सभी प्रारूपों में 367 मैचों में न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 23 शतक जमाए। गप्टिल न्यूजीलैंड के लिए टी20 में सबसे अधिक रन बनाने वाले बैटर हैं। उन्होंने 122 टी20 में 3531 रन बनाए।

इस फॉर्मेट में उन्होंने 2 शतक और 20 अर्धशतक भी ठोके थे। वनडे में, गप्टिल ने 7,346 रन बनाए और रॉस टेलर, स्टीफन फ्लेमिंग के बाद न्यूजीलैंड की सर्वकालिक सूची में तीसरे स्थान पर हैं। 2009 में गप्टिल ने डेब्यू पर शतक ठोक वनडे करियर की धमाकेदार शुरुआत की थी। वो ऐसा करने वाले न्यूजीलैंड के पहले क्रिकेटर बने थे। उन्होंने ईडन पार्क में वेस्टइंडीज के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की थी। ​​उसी वर्ष बाद में, उन्होंने ICC की विश्व वनडे प्लेइंग-11 में स्थान अर्जित किया था।

गप्टिल ने अपने करियर में कई यादगार प्रदर्शन किए, जिनमें से सबसे खास 2015 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप क्वार्टर फाइनल में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई 237 रनों की रिकॉर्ड-तोड़ पारी थी- जो विश्व कप मैच में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर और न्यूजीलैंड का पहला वनडे दोहरा शतक था। अन्य उल्लेखनीय पारियों में 2013 में इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 189 और 2017 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 180 रन शामिल हैं, जो ब्लैककैप के शीर्ष चार वनडे स्कोर में शामिल हैं।

टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में गप्टिल ने 2 यादगार शतक बनाए: 2012 में ईस्ट लंदन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 69 गेंदों पर नाबाद 101 रन और 2018 में ऑकलैंड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 54 गेंदों पर शानदार 105 रन। गप्टिल ने कहा कि युवा बच्चे के रूप में, ब्लैककैप्स के लिए खेलना उनका सपना था और अपने देश के लिए 367 मैच खेलने पर उन्हें अविश्वसनीय रूप से भाग्यशाली और गर्व महसूस होता है। 38 वर्षीय खिलाड़ी ने अपने साथियों और कोच और क्रिकेट फैंस को धन्यवाद दिया। गप्टिल ने कहा, ‘मैं उन यादों को हमेशा संजो कर रखूंगा जो मैंने शानदार लोगों के साथ सिल्वर फ़र्न पहनकर बनाई थीं।’

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई