“मनमोहन सिंह को जीते जी सम्मान नहीं, अब राजनीति कर रही कांग्रेस”: नड्डा

नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर कांग्रेस को राजनीति न करने की नसीहत दी है।

उन्होंने कहा कि जिस कांग्रेस ने मनमोहन सिंह को जीते जी कभी वास्तविक सम्मान नहीं दिया, अब उनके सम्मान के नाम पर राजनीति कर रही है। ये वही कांग्रेस है, जिसने मनमोहन सिंह के ऊपर सुपर पीएम के रूप में सोनिया गांधी को बैठाकर प्रधानमंत्री पद की गरिमा से खिलवाड किया। आज वही राहुल गांधी, मनमोहन सिंह की मौत पर ही राजनीति कर रहे हैं।

नड्डा ने सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस ने गांधी परिवार को छोड़कर किस बड़े नेता को सम्मान दिया? चाहे राजेंद्र प्रसाद हो, सरदार पटेल हो, शास्त्री हों या आंबेडकर हों, प्रणब दास, सीताराम केसरी या अटल बिहारी बाजेपयी हों, किसी भी बड़े नेता का कांग्रेस और गांधी परिवार ने सम्मान नहीं किया।

उन्होंने कहा कि मनमोहन की समाधि के लिए मोदी सरकार ने जगह भी दी, सूचित भी किया। फिर भी कांग्रेस झूठी खबरें फैला रही है। नरसिम्हा राव के निधन के बाद परिवार ने समाधि स्थल बनाए जाने की मांग की थी। सोनिया ने नामंजूर कर दिया। कांगेर के दफ्तर में पार्थिव शरीर को जगह भी नहीं मिली। बाद में अंतिम संस्कार हैदराबाद में दिया गया। मोदी सरकार ने 2015 में नरसिम्हा राव के लिए स्मारक की घोषणा की और 2024 में भारत रत्न दिया। प्रणव मुखर्जी का निधन हुआ, तब कांग्रेस कमेटी ने शोकसभा भी नहीं की। 2013 में कांग्रेस की यूपीए सरकार ने राष्ट्रीय स्मृति स्थल बनाने का निर्णय लिया था। तय किया था कि किसी भी नेता की समाधि नहीं बनेगी।

नड्डा ने कहा कि पीएम मोदी ने पीएम संग्रहालय बनाया। कांग्रेस ने अपने परिवार के लोगों के स्मारक और समाधियां बनाईं। कांग्रेस सरकारों ने करीब 600 सरकारी योजनाएं, म्यूजियम, एयरपोर्ट नेहरू गांधी के नाम पर रखे गए, जबकि अन्य नेताओं के नाम पर योजनाएं अंगुली पर गिनी जा सकती है। कांग्रेस के ऐतिहासिक पापों को हमारा देश नहीं भूलेगा।

 

Show More
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई