मनाली-लेह टेंपो ट्रैवलर सेवा 1 जुलाई से शुरू, सिर्फ ₹2000 में देखें लाचुंगला और अन्य दर्रों के खूबसूरत नज़ारे

मनाली, 18 जून 2025

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम ने पर्यटकों के लिए बड़ी सौगात का ऐलान किया है। अब मनाली से लेह की रोमांचक यात्रा सिर्फ ₹2000 में की जा सकेगी। एक जुलाई से डीलक्स टेंपो ट्रैवलर सेवा की शुरुआत की जा रही है, जिसमें पर्यटक चार प्रमुख ऊंचे दर्रों — रालाचा, नकीला पास, लाचुंगला और तंगलंगला — के मनमोहक नज़ारे देख सकेंगे।

पर्यटन निगम ने इस सेवा के लिए पोर्टल खोल दिया है और बुकिंग की सुविधा वेबसाइट www.hptdc.in पर उपलब्ध है। डीलक्स टेंपो ट्रैवलर हर दिन सुबह 5 बजे मनाली से रवाना होगी और रात 8 बजे लेह बस स्टैंड पहुंचेगी। वापसी का सफर अगले दिन सुबह 5 बजे लेह से शुरू होगा।

इस मार्ग में पर्यटक न केवल विश्व प्रसिद्ध अटल टनल से गुजरेंगे, बल्कि केलांग, दारचा, उप्शी और कारू जैसे महत्वपूर्ण पड़ावों को भी देख पाएंगे। यह रूट लाहौल, जांस्कर और लद्दाख की ऊंची पहाड़ियों के बीच से होकर गुजरता है और दुनिया के सबसे चुनौतीपूर्ण मार्गों में से एक माना जाता है।

पर्यटन निगम के ट्रांसपोर्ट इंचार्ज ने बताया कि पर्यटक दिल्ली, मनाली और शिमला के मार्केटिंग ऑफिस में जाकर भी ऑनलाइन बुकिंग करा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए शिमला माल रोड स्थित बुकिंग काउंटर से 0177-2800073 पर संपर्क किया जा सकता है।

इस नई सेवा का उद्देश्य बढ़ते पर्यटक दबाव को सुगम और यादगार अनुभव में बदलना है। कम कीमत में एक प्रीमियम यात्रा अनुभव प्रदान कर यह पहल ना सिर्फ पर्यटन को बढ़ावा देगी, बल्कि स्थानीय रोजगार को भी नई गति देगी। मनाली-लेह मार्ग पर ऐसी सुविधाजनक और सस्ती सेवा की शुरुआत पर्यटकों के लिए निश्चित ही एक यादगार अनुभव बनने जा रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई