शुभेंदु के शपथ लेते ही बदला ममता बनर्जी का सोशल मीडिया बायो, हटाया ‘मुख्यमंत्री’ पद

पश्चिम बंगाल में नई सरकार बनने के साथ ही राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला। बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, जिसके बाद तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने अपने सोशल मीडिया बायो में भी बदलाव कर दिया।

ममता बनर्जी ने अपने एक्स प्रोफाइल से “मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल” हटाकर अब “अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष” लिख दिया है। चुनाव नतीजों के बाद भी उन्होंने लंबे समय तक अपने प्रोफाइल में मुख्यमंत्री पद का उल्लेख बनाए रखा था, जिसको लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज थीं।

दरअसल, चुनाव में हार के बाद ममता बनर्जी ने इस्तीफा देने से इनकार कर दिया था। उनका कहना था कि वह चुनाव नहीं हारी हैं, इसलिए इस्तीफा देने का सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने दावा किया था कि कई सीटों पर मतदान में गड़बड़ी हुई है। हालांकि अब शुभेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद उन्होंने अपने सोशल मीडिया बायो में बदलाव कर दिया है।

राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, संवैधानिक प्रक्रिया के तहत ममता बनर्जी 7 मई तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री थीं। परंपरा के अनुसार चुनाव परिणाम आने के बाद मुख्यमंत्री इस्तीफा देते हैं, लेकिन ममता ने ऐसा नहीं किया था। इससे पहले 2011 में चुनाव हारने के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य ने तुरंत इस्तीफा दे दिया था।

वहीं दूसरी ओर, शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के 9वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेकर नया राजनीतिक इतिहास रच दिया। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत बीजेपी के कई बड़े नेता मौजूद रहे।

बीजेपी ने इस विधानसभा चुनाव में 207 सीटों पर जीत दर्ज कर बहुमत हासिल किया, जबकि टीएमसी 80 सीटों पर सिमट गई। शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों पर जीत हासिल की। भवानीपुर सीट पर उन्होंने ममता बनर्जी को 15 हजार से ज्यादा वोटों से हराया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई