Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

बंगाल नतीजों पर ममता बनर्जी के गंभीर आरोप, बोलीं—‘100 सीटों पर वोटों की लूट’

ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव परिणामों पर गंभीर सवाल उठाते हुए दावा किया है कि उनकी पार्टी चुनाव नहीं हारी, बल्कि 100 सीटों पर “वोटों की लूट” हुई है। उन्होंने चुनाव आयोग पर पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह “प्रजातंत्र की हत्या” है।

ममता बनर्जी ने कहा कि उनकी लड़ाई सिर्फ भारतीय जनता पार्टी से नहीं थी, बल्कि चुनाव आयोग से भी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के बाद EVM से छेड़छाड़, अधिकारियों के तबादले और कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी जैसी घटनाएं सामने आईं।

इस्तीफा नहीं दूंगी, सड़कों पर लड़ाई जारी रहेगी
ममता बनर्जी ने साफ कहा कि वह इस्तीफा नहीं देंगी। उन्होंने कहा, “अगर शपथ लेनी होती तो मैं जाती, लेकिन मैं सड़कों पर थी और सड़कों पर ही रहूंगी।” उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें बूथ से धक्का देकर बाहर निकाला गया, जो लोकतांत्रिक प्रक्रिया के खिलाफ है।

INDIA गठबंधन का समर्थन
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी, सोनिया गांधी, उद्धव ठाकरे और हेमंत सोरेन समेत INDIA गठबंधन के कई नेताओं ने उनसे बातचीत कर समर्थन जताया है।

फाइंडिंग कमेटी बनेगी, जांच की तैयारी
ममता बनर्जी ने ऐलान किया कि पार्टी 10 सदस्यीय “फाइंडिंग कमेटी” बनाएगी, जो अलग-अलग इलाकों में जाकर चुनाव प्रक्रिया की जांच करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि काउंटिंग सेंटर “हाईजैक” किए गए और पार्टी कार्यालयों पर कब्जा किया गया।

‘ब्लैक हिस्ट्री’ करार दिया चुनाव
टीएमसी सुप्रीमो ने इस चुनाव को “ब्लैक हिस्ट्री” बताते हुए कहा कि देश और दुनिया में गलत संदेश जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी “टाइगर की तरह लड़ी” और आगे भी “बाउंस बैक” करेगी।

बंगाल चुनाव के नतीजों के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है और आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर और विवाद बढ़ने की संभावना है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई