बिलासपुर में बड़ा रेल हादसा: मेमू ट्रेन ने रेड सिग्नल पार कर मालगाड़ी से टक्कर मारी, लोको पायलट की मौत

बिलासपुर में मंगलवार शाम एक बड़ा रेल हादसा हो गया, जब मेमू लोकल ट्रेन ने रेड सिग्नल पार करते हुए सामने से आ रही मालगाड़ी से टक्कर मार दी। यह हादसा लालखदान स्टेशन के पास हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रेनों के इंजन क्षतिग्रस्त हो गए और मेमू ट्रेन के लोको पायलट विद्यासागर की मौके पर ही मौत हो गई।
रेल प्रशासन ने इस घटना की जांच के लिए पांच सदस्यीय टीम गठित की थी। जांच रिपोर्ट में साफ हुआ है कि मेमू ट्रेन ने रेड सिग्नल को पार किया था, जिसके चलते यह दुर्घटना हुई। रिपोर्ट में लोको पायलट को ट्रेन नियंत्रण में विफल रहने का दोषी ठहराया गया है।
रेलवे सुरक्षा आयुक्त (CRS) कार्यालय ने ट्रैक और सिग्नल सिस्टम की भी तकनीकी जांच की है। हादसे के बाद कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ, हालांकि अब स्थिति सामान्य हो चुकी है।





