रायपुर में ऑनलाइन ठगी का बड़ा मामला, सिविल इंजीनियर से 32 लाख की ठगी

रायपुर। शहर में एक बार फिर ऑनलाइन ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने एक सिविल इंजीनियर को मोटे मुनाफे का लालच देकर उनसे करीब 32 लाख रुपये की ठगी कर ली।

ठगी का शिकार हुए इंजीनियर सत्येंद्र श्रीवास्तव, लाभांडी स्थित ऐश्वर्या एम्पायर सोसायटी में रहते हैं। उन्होंने इस मामले की शिकायत तेलीबांधा थाने में दर्ज करवाई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, ठगों ने सत्येंद्र से एक फर्जी कंपनी ‘ब्रिज गोल्ड’ में निवेश करने को कहा और शुरुआत में एक छोटी रकम पर 20 हजार रुपये का मुनाफा दिखाकर उनका भरोसा जीत लिया। इसके बाद उन्होंने धीरे-धीरे उनसे बड़ी रकम निवेश करवा ली।

आरोप है कि इस तरह इंजीनियर के खाते से कुल 32 लाख रुपये निकाल लिए गए। जब सत्येंद्र ने पैसे वापस मांगे, तो ठगों ने उन्हें 12 लाख का कमीशन देने का झांसा देकर और पैसे मांगने की कोशिश की। तभी उन्हें ठगी का एहसास हुआ।

फिलहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अनजान निवेश प्रस्तावों से बचें और किसी भी योजना में पैसा लगाने से पहले ठोस जांच-पड़ताल जरूर करें।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई