आईपीएल सट्टेबाजी में रायपुर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, कोलकाता से पकड़े गए 10 सटोरिए

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा गिरोह के खिलाफ रायपुर क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। आईपीएल मैचों के दौरान सक्रिय इस गिरोह का संचालन कोलकाता से किया जा रहा था, जिसमें रायपुर के कई नामचीन सटोरिए भी शामिल थे। जानकारी के मुताबिक, लाखेनगर, पुरानी बस्ती और शंकरनगर क्षेत्र के सटोरिए कोलकाता से बैठकर ऑनलाइन सट्टा चला रहे थे। इन्होंने महादेव पैनल के माध्यम से लाखों रुपए के दांव लगवाए।

कोलकाता में दी दबिश, 10 सटोरिए गिरफ्तार

क्राइम ब्रांच की टीम ने कोलकाता में छापेमारी कर करीब 10 सटोरियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को रायपुर लाया गया है और पूछताछ जारी है। पुलिस को इस गिरोह से जुड़े कई और बड़े नामों के सामने आने की संभावना है। छापेमारी के दौरान कंप्यूटर सिस्टम, नगदी और करोड़ों रुपये का हिसाब-किताब दर्ज रजिस्टर जब्त किए गए हैं।

रायपुर के प्रभावशाली सटोरिए रैकेट के मास्टरमाइंड

पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि यह सट्टा रैकेट रायपुर के कुछ पुराने और प्रभावशाली सटोरियों के इशारे पर संचालित हो रहा था। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह जांच अभी शुरुआती चरण में है और आने वाले दिनों में और भी बड़ी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। पुलिस गिरोह के नेटवर्क, फंड फ्लो और अन्य राज्यों से कनेक्शन की भी जांच कर रही है। रायपुर पुलिस की यह कार्रवाई सट्टेबाजी जैसे अपराधों के खिलाफ एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई