छत्तीसगढ़ के कई शहरों में IT की बड़ी कार्रवाई, राइस मिलर, ट्रेड से जुड़े कारोबारियों के ठिकानों पर पड़ा रेड..

रायपुर। राजधानी रायपुर समेत कई बड़े शहरों में IT ने दबिश दी है। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, भिलाई के राइस मिलर समेत कई अन्य ट्रेड से जुड़े कारोबारियों के ठिकानों पर रेड पड़ी है। इस बीच रामसागरपारा, राठौर चौक ,राजीव नगर में कारोबारियों के घर और ऑफिस में छापा मारा गया है।

आपको बता दें कि रायपुर के राजीव नगर स्थित घर, जवाहर मार्केट स्थित ऑफिस, राठौर चौक स्थित गोदाम, कमीशन एजेंट्स के ऑफिस और रिंगरोड स्थित जगुआर शोरूम समेत भनपुरी स्थित राइस मिल पर IT की छापे मार कार्रवाई हुई है। 100 से अधिक अफसर मामले में गहन जांच कर रहे हैं।

यह कार्रवाई टैक्स चोरी और वित्तीय अनियमितताओं की शिकायतों के आधार पर की गई थी। सबसे बड़ी कार्रवाई RSA इंफ्रा कंपनी के मालिक संजय अग्रवाल के अवंति विहार स्थित घर और ऑफिस पर की गई। इसके अलावा, उनके भाई और रेलवे ठेकेदार बजरंग अग्रवाल के आवास और कार्यालयों पर भी दबिश दी गई थी।

• अक्टूबर में आयकर विभाग ने प्रदेश भर के सराफा कारोबारियों के 9 ठिकानों पर दबिश दी थी। कई दिनों तक कार्रवाई चली थी। करोड़ों की टैक्स चोरी मिली थी।

  • जुलाई में रायपुर में नागरिक आपूर्ति निगम के एमडी मनोज सोनी के घर आईटी की टीम ने कार्रवाई की थी। इसके अलावा भी कई जिलों में राइस मिलर्स के ठिकानों पर दबिश दी थी।
  • साल 2023 में बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा और रायपुर में कोयला कारोबार से जुड़े कारोबारियों पर आईटी ने कार्रवाई की थी।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई