Major Action Against Mobile Thieves: बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर मोबाइल चोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई,

शातिर चोर सहित दो स्टॉल संचालक गिरफ्तार...

बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर यात्री सुरक्षा को पुख्ता करते हुए (Major Action Against Mobile Thieves) आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने मोबाइल चोरी के एक बड़े मामले का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने स्टेशन परिसर में संदिग्ध रूप से घूम रहे उड़ीसा निवासी लेली खोसला को हिरासत में लिया, जिसकी तलाशी लेने पर चोरी के दो मोबाइल फोन बरामद हुए। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने स्वीकार किया कि वह स्टेशन पर यात्रियों के फोन चुराता था और उन्हें ठिकाने लगाने की फिराक में रहता था।

उड़ीसा का मोबाइल चोर पुलिस की गिरफ्त में, चोरी के 6 मोबाइल बरामद (Major Action Against Mobile Thieves)

जांच के दौरान यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि आरोपी चोरी किए गए इन मोबाइलों को स्टेशन के ही स्टॉल संचालकों को बेचता था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने प्लेटफार्म नंबर-1 के वीआईपी गेट के पास स्टॉल चलाने वाले शैलेन्द्र सिंह और राजेश कुमार के पास से दो-दो चोरी के मोबाइल जब्त किए। इस पूरी कार्रवाई में कुल 6 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं और पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित दोनों स्टॉल संचालकों को गिरफ्तार कर शासकीय रेल पुलिस थाना बिलासपुर में मामला दर्ज कर लिया है, फिलहाल पुलिस इस गिरोह के अन्य संपर्कों का पता लगाने मे जुट गई हैँ……..

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई