बेंगलुरू में उत्सव के दौरान बड़ा हादसा, भीड़ के ऊपर गिरा 100 फीट ऊंचा रथ 

बेंगलुरू। बेंगलुरू ग्रामीण जिले के अनेकल में एक दुखद हादसा हुआ, जब एक 100 फीट ऊंचा रथ उत्सव के दौरान गिर गया। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। यह घटना शनिवार शाम करीब 6 बजे हुई।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) सीके बाबा ने बताया कि यह हादसा अनेकल के पास होसुर में मद्दुरम्मा देवी जात्रा के दौरान हुआ। श्रद्धालु रथ को खींच रहे थे, तभी रथ एक जगह जाकर भीड़ के ऊपर गिर पड़ा। रथ गिरने के बाद आस-पास अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कई लोग घायल हो गए और एक व्यक्ति की मौत हो गई। बचाव कार्य जारी है और घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button