तीज पर मिली नई खुशी, महतारी वंदन योजना से महिलाओं को आत्मनिर्भरता

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार की महतारी वंदन योजना ने महिलाओं की जिंदगी बदलनी शुरू कर दी है। इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने सीधे खाते में आर्थिक मदद मिल रही है, जिससे अब वे खुद अपनी जरूरतें पूरी कर पा रही हैं।

कबीरधाम जिले के ग्राम चिमरा की सरोज साहू बताती हैं कि पहले उन्हें घर के छोटे-छोटे खर्चों के लिए भी पति से पैसे मांगने पड़ते थे। बच्चों की पढ़ाई हो या मायके जाने का खर्च, हर बार इंतजार करना पड़ता था। लेकिन अब योजना की राशि सीधे खाते में आती है, जिससे वे बिना झिझक अपने फैसले खुद ले पा रही हैं।

इस बार तीज उनके लिए खास बन गई है। सरोज ने योजना से मिली राशि से श्रृंगार का सामान, मायके वालों के लिए मिठाई और बच्चों के लिए खाने की चीजें खरीदीं। वे कहती हैं – “अब मैं मायके भी जा रही हूँ और अपने परिवार के लिए तोहफा ले जाने की खुशी भी है। यह मेरे लिए तीज का सबसे बड़ा उपहार है।”

सरोज जैसी हजारों महिलाएं अब इस योजना से आत्मनिर्भर बन रही हैं। महिलाएं परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी में साझेदारी कर रही हैं और त्यौहारों पर अपनी पसंद से खर्च कर पा रही हैं।

तीज का यह पर्व अब सिर्फ पारंपरिक उत्सव नहीं, बल्कि महिलाओं के आत्मसम्मान और स्वावलंबन का प्रतीक बन गया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई