महतारी वंदन योजना बनी बुजुर्ग महिलाओं का सहारा, सूरज बाई बोलीं: अब दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ता

कोरबा। छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना गांवों की बुजुर्ग और ज़रूरतमंद महिलाओं के लिए उम्मीद की किरण बन गई है। कोरबा के कटघोरा ब्लॉक के धनरास गांव की 75 साल की सूरज बाई अब पहले की तरह किसी से पैसे मांगने या उधार लेने को मजबूर नहीं हैं।

सरकार हर महीने उन्हें सीधे खाते में 1,000 रुपये देती है। इस पैसे से वह अपने इलाज, दवाइयों, फल-सब्ज़ी और बाकी ज़रूरी चीज़ें खुद ही खरीद लेती हैं।

सूरज बाई ने बताया कि उम्र के साथ काम करना मुश्किल हो गया था और बेटा शहर में नौकरी करता है। पहले छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था। अब इस योजना से उन्हें आत्मनिर्भर और सम्मान से जीने का मौका मिला है।

https://youtu.be/dOObfuTasJA

उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह योजना बुजुर्ग महिलाओं के लिए किसी जीवनदान से कम नहीं है।

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि सरकार का मकसद हर ज़रूरतमंद महिला को आर्थिक मदद देकर उन्हें सम्मान और गरिमा के साथ जीने में मदद करना है। महतारी वंदन योजना इसी दिशा में एक मजबूत कदम है, जो गांव-गांव तक पहुंच रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई