Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

महिंद्रा की XUV400 EV पर 2.5 लाख तक की छूट, Tata Nexon EV को दे रही कड़ी टक्कर

नई दिल्ली:कार खरीदने की सोच रहे ग्राहकों के लिए महिंद्रा एंड महिंद्रा ने बड़ा ऑफर पेश किया है। कंपनी ने अपने पॉपुलर मॉडल्स — Bolero, Scorpio Classic, XUV 3XO, XUV700 और XUV400 EV — पर भारी छूट देने का ऐलान किया है। यह छूट सीमित समय के लिए है और अलग-अलग वेरिएंट्स पर अलग-अलग डिस्काउंट दिया जा रहा है।XUV400 इलेक्ट्रिक एसयूवी पर सबसे ज्यादा 2.5 लाख रुपये तक की छूट दी जा रही है। यह छूट EL Pro वेरिएंट पर लागू है। यह कार Tata Nexon EV को सीधी टक्कर देती है और इस छूट के बाद कीमत के लिहाज से भी मुकाबला और कड़ा हो गया है।

XUV 3XO के AX5 और AX5 L (पेट्रोल मैनुअल) वेरिएंट्स पर 25 हजार से 50 हजार रुपये तक की छूट मिल रही है, जबकि इसके बेस मॉडल्स MX1, MX2 Pro, MX3 और MX3 Pro पर कोई छूट नहीं दी जा रही।Bolero के B6(O) टॉप वेरिएंट पर 92,700 रुपये तक और B4 व B6 वेरिएंट्स पर 40,000 रुपये तक की छूट है। बोलेरो नियो के N10(O) और N10 वेरिएंट्स पर 1 लाख रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है।

Scorpio Classic के S वेरिएंट पर 75 हजार और S11 वेरिएंट पर 50 हजार रुपये तक का लाभ है। वहीं, Scorpio N के Z8 और Z8 L ब्लैक एडिशन पर 40 हजार, Z4 और Z6 वेरिएंट्स पर 30 हजार की छूट मिल रही है। हालांकि Z2 बेस वेरिएंट पर कोई छूट उपलब्ध नहीं है।

XUV700 के AX5 और AX5 S वेरिएंट्स पर 30 हजार रुपये तक की छूट दी जा रही है।महिंद्रा की ओर से दी जा रही यह छूट राज्य के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है। ऑफर का लाभ उठाने के लिए नजदीकी डीलरशिप से संपर्क करना होगा। यह ऑफर कार बाज़ार में महिंद्रा की हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए अहम माना जा रहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई