एशिया कप फाइनल में पहुंची भारतीय अंडर-16 महिला बास्केटबॉल टीम, महासमुंद की दिव्या रंगारी का शानदार योगदान

महासमुंद। मलेशिया में 13 से 19 सितंबर तक आयोजित FIBA अंडर-16 वुमेंस एशिया कप 2025 में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली है।

भारतीय टीम ने ग्रुप मैचों में लगातार जीत दर्ज की। पहले मुकाबले में ईरान को हराया, दूसरे मैच में उज्बेकिस्तान को मात दी और तीसरे मैच में समोआ को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला इंडोनेशिया से हुआ। शुरुआती दो क्वार्टर तक मैच बराबरी पर रहा, लेकिन तीसरे क्वार्टर से टीम इंडिया ने बढ़त बना ली। अंतिम क्वार्टर में शानदार खेल दिखाते हुए भारत ने 65-53 से जीत हासिल की और फाइनल का टिकट पक्का किया।

इस जीत में टीम की खिलाड़ी विहा रेड्डी, नेथरा, रेवा कुलकर्णी, वैष्णवी परदेशी और महक शर्मा का प्रदर्शन काबिले तारीफ रहा। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले की दिव्या रंगारी ने भी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

भारतीय टीम में कर्नाटका, तमिलनाडु, तेलंगाना, महाराष्ट्र, गुजरात और केरल की खिलाड़ी भी शामिल हैं।

भारतीय टीम की इस बड़ी उपलब्धि पर प्रदेश और जिले में खुशी की लहर है। छत्तीसगढ़ बास्केटबॉल संघ, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और खेल प्रेमियों ने दिव्या रंगारी समेत पूरी टीम को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

अब सभी की निगाहें फाइनल मुकाबले पर टिकी हैं, जहां भारतीय खिलाड़ी स्वर्ण पदक जीतने के लिए कोर्ट पर उतरेंगी।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई