महासमुंद की बेटी अंजू प्रधान का नौसेना में चयन, पूरे क्षेत्र का नाम रोशन

महासमुंदसरायपाली क्षेत्र के पतेरापाली गांव की बेटी अंजू प्रधान ने नौसेना में चयनित होकर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। अंजू की इस उपलब्धि पर उनके गांव और शहर में खुशियों की लहर दौड़ गई है। वार्डवासियों ने अंजू का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनकी सफलता पर गर्व जताया।

अंजू प्रधान, नरेश प्रधान और अनीता प्रधान की बेटी हैं। सिर्फ 20 साल की उम्र में अंजू ने यह शानदार सफलता हासिल की है। अंजू ने अपनी 10वीं की पढ़ाई सरायपाली के एक निजी विद्यालय से पूरी की। इसके बाद उन्होंने 11वीं और 12वीं की पढ़ाई प्रयास आवासीय विद्यालय, बिलासपुर से की।

अंजू फिलहाल रायपुर के शासकीय नागार्जुन महाविद्यालय साइंस कॉलेज में बीएससी गणित की पढ़ाई कर रही थीं। पढ़ाई के साथ-साथ वे बीते दो साल से नौसेना में चयन के लिए मेहनत कर रही थीं।

रायपुर में नौसेना भर्ती के लिए एक निविदा निकली थी, जिसमें केवल गणित विषय के छात्र ही शामिल हो सकते थे। यह परीक्षा कक्षा 12वीं के आधार पर ली गई थी। अंजू ने कंप्यूटर के माध्यम से रायपुर में इस परीक्षा को दिया। इसके बाद उनका फिजिकल टेस्ट विशाखापट्टनम में हुआ।

अंजू की मेहनत और लगन ने आज उन्हें इस मुकाम तक पहुँचाया है। उनकी इस सफलता से न सिर्फ उनके परिवार, बल्कि पूरे पतेरापाली और सरायपाली क्षेत्र में खुशी का माहौल है। अंजू की इस उपलब्धि ने क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी प्रेरित किया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई