महासमुंद: समाधान शिविर में 8 दिव्यांग बच्चों को बांटे गए सहायक उपकरण

महासमुंद। बसना ब्लॉक के ग्राम पंचायत गढ़फूलझर में 20 मई को समाधान शिविर का आयोजन किया गया, जहां 8 दिव्यांग बच्चों को उनकी जरूरत के अनुसार सहायक उपकरण वितरित किए गए।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बसना विधायक सम्पत अग्रवाल थे। उनके साथ कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, जिला पंचायत सीईओ एस. आलोक, एसडीएम एम.के. खांडे, तहसीलदार ममता ठाकुर, जनपद पंचायत बसना के सीईओ पीयूष सिंह ठाकुर, जनपद अध्यक्ष डिलेश्वरी निराला, उपाध्यक्ष मोहित पटेल और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
शिविर में समग्र शिक्षा के तहत विभिन्न स्कूलों के बच्चों को सहायता प्रदान की गई। मिडिल स्कूल नौगड़ी के अमन को व्हीलचेयर, दूधीपाली के समीर निषाद को एमआर किट, प्राथमिक शाला सकरी की ऋतिका को श्रवण यंत्र, वहीं वेदिका दास और वेदांत दास को भी श्रवण यंत्र दिए गए। मोहका की अंकिता साहा और सालेझरिया की रीता साहा को किताब पढ़ने में मदद करने वाला मैग्नीफायर दिया गया, जबकि विमला संडे को भी श्रवण यंत्र प्रदान किया गया।
यह शिविर दिव्यांग बच्चों की सहायता और उनकी शिक्षा में सहयोग के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।





