Maharashtra: नागपुर में संघ मुख्यालय पहुंचे देवेंद्र फडणवीस, भाजपा अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चाओं पर दिया ये जवाब

महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शनिवार को नागपुर स्थित संघ मुख्यालय पहुंचे और वहां संघ पदाधिकारियों से मुलाकात की। फडणवीस का संघ मुख्यालय का यह दौरा ऐसे समय हुआ है, जब उन्हें भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा है। सूत्रों के अनुसार, फडणवीस संघ मुख्यालय में स्थित डॉ. हेडगेवार स्मृति मंदिर पहुंचे। हालांकि फडणवीस और संघ पदाधिकारियों के बीच किस मुद्दे पर बात हुई, इसका पता नहीं चल सका है।

शुक्रवार को पीएम मोदी से भी मिले थे फडणवीस

देवेंद्र फडणवीस संघ मुख्यालय का दौरा करने के बाद नागपुर में ही होने वाले भाजपा के सम्मेलन में भी शामिल होंगे। शुक्रवार को जब फडणवीस से उन्हें भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने इसे महज अफवाह करार दिया। उन्होंने कहा कि ‘ये चर्चा मीडिया द्वारा शुरू की गई है और यह मीडिया तक ही सीमित है’। डिप्टी सीएम फडणवीस ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। ऐसे में अब फडणवीस के संघ मुख्यालय के दौरे को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है
फडणवीस को महाराष्ट्र से केंद्र की राजनीति में भेजने के आसार कम’
महाराष्ट्र के एक नेता ने बताया कि भाजपा ने फडणवीस को महाराष्ट्र की राजनीति के लिए विशेष तौर पर आगे बढ़ाया था। आज भी महाराष्ट्र में भाजपा के पास देवेंद्र फडणवीस के अलावा दूसरा कोई बड़ा और लोकप्रिय चेहरा नहीं है, जो पार्टी को आगामी विधानसभा चुनावों में जीत दिला सके। पीयूष गोयल, विनोद तावड़े जैसे नेता भाजपा के पास हैं, लेकिन वे केंद्र की राजनीति में व्यस्त हैं। केंद्र की आवश्यकताओं को देखते हुए उन्हें प्रदेश में भेजने की संभावना भी कम ही है। ऐसे में देवेंद्र फडणवीस पार्टी के लिए महाराष्ट्र में अधिक उपयोगी साबित हो सकते हैं। आगामी चुनाव को ध्यान में रखकर पार्टी उनका उपयोग महाराष्ट्र में ही कर सकती है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button