Lucky Mulank: इस हफ्ते इन मूलांक वालों की किस्मत चमकेगी, पढ़ें साप्ताहिक अंक ज्योतिष भविष्यफल

नई दिल्ली:जुलाई का चौथा सप्ताह अंक ज्योतिष के अनुसार कुछ मूलांक वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। मूलांक (Mulank) व्यक्ति की जन्म तारीख से निकाला जाता है। जैसे यदि आपका जन्म 16 तारीख को हुआ है, तो 1+6 = 7, यानी आपका मूलांक 7 है। अंक ज्योतिष के अनुसार 21 से 27 जुलाई 2025 के बीच कौन से मूलांक वाले होंगे लकी, जानिए साप्ताहिक भविष्यफल:

मूलांक 1 (जिनका जन्म 1, 10, 19, 28 को हुआ हो):
यह सप्ताह मूलांक 1 वालों के लिए बहुत अच्छा रहेगा। निजी जीवन में रिश्तों में मिठास बनी रहेगी और पार्टनर के साथ बेहतर समय बीतेगा। पढ़ाई कर रहे छात्रों को अच्छे अंक मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा।
उपाय: रविवार को सूर्य की पूजा करें।

मूलांक 2 (जन्म तिथि: 2, 11, 20, 29):
इस सप्ताह व्यापार में मुनाफा मिल सकता है। नौकरीपेशा लोग अच्छा प्रदर्शन कर आत्मविश्वास बढ़ाएंगे। प्रेम संबंधों में खुशियां बनी रहेंगी।
उपाय: सोमवार को चंद्रमा की पूजा करें।

मूलांक 3 (जन्म तिथि: 3, 12, 21, 30):
मूलांक 3 वालों की सेहत अच्छी रहने वाली है। करियर में प्रदर्शन संतोषजनक रहेगा। अपने पार्टनर के प्रति ईमानदारी रखने से संबंध मजबूत होंगे।
उपाय: गुरुवार को बृहस्पति ग्रह की पूजा करें।

मूलांक 8 (जन्म तिथि: 8, 17, 26):
इस सप्ताह आप अपने कार्यों के प्रति पूरी ईमानदारी दिखाएंगे। पुरानी स्वास्थ्य समस्याओं में सुधार होगा। आप अपने लक्ष्य को लेकर स्पष्ट और दृढ़ नजर आएंगे।
उपाय: प्रतिदिन 11 बार “ॐ मंदाय नमः” का जाप करें।

मूलांक 9 (जन्म तिथि: 9, 18, 27):
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। व्यापार में धन लाभ की प्रबल संभावना है।
उपाय: प्रतिदिन 27 बार “ॐ भूमि पुत्राय नमः” का जाप करें।

इस सप्ताह मूलांक 1, 2, 3, 8 और 9 वालों को सकारात्मक बदलाव और अवसर प्राप्त होंगे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button