LPG Cylinder Price: युद्ध के कारण गहराया ऊर्जा संकट, 60 रुपए महंगा हुआ घरेलू गैस सिलिंडर; चेक करें अपने शहर के नए रेट

दिल्ली। ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच छिड़े युद्ध का असर अब आम आदमी की रसोई तक पहुंच गया है। युद्ध के 14वें दिन वैश्विक ऊर्जा संकट गहराने से भारत में एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में भारी उछाल आया है। दिल्ली, यूपी और बिहार समेत देश के कई राज्यों में गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें देखी जा रही हैं।
महंगाई का झटका: घरेलू और कमर्शियल दोनों सिलिंडर महंगे
वैश्विक बाजार में कच्चे तेल और गैस की सप्लाई प्रभावित होने से पेट्रोलियम कंपनियों ने कीमतों में वृद्धि कर दी है।
घरेलू एलपीजी (14.2 किग्रा): इसकी कीमत में 60 रुपए की बढ़ोतरी की गई है।
कमर्शियल सिलिंडर (19 किग्रा): व्यापारिक इस्तेमाल वाला सिलिंडर 115 रुपए महंगा हो गया है।
प्रमुख शहरों में 14.2 किग्रा सिलिंडर के आज के दाम
नोट: कमर्शियल गैस की कीमत दिल्ली में ₹1,883.00 और कोलकाता में ₹1,988.50 तक पहुंच गई है।
अब डिलीवरी में लगेगा ज्यादा समय
गैस संकट के बीच सरकार ने स्पष्ट किया है कि घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन सप्लाई चेन प्रभावित होने से डिलीवरी का समय बढ़ गया है। पहले जो सिलिंडर बुकिंग के 21 दिनों के भीतर आता था, अब उसे घर पहुंचने में 25 दिन तक का समय लग सकता है। उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि वे इंडेन, एचपी या भारत गैस की आधिकारिक वेबसाइट से ही ताजा दरों की जांच करें।





