पश्चिम एशिया संघर्ष का असर, भारत में LPG और पेट्रोल-डीजल सप्लाई सामान्य; सरकार ने उठाए बड़े कदम

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल और गैस की सप्लाई प्रभावित हो रही है, जिससे कई देशों में महंगाई बढ़ी है। हालांकि भारत सरकार ने स्थिति को संभालने के लिए कई अहम कदम उठाए हैं और देश में LPG, पेट्रोल और डीजल की सप्लाई सामान्य बनी हुई है।

सरकार ने ऊर्जा आपूर्ति को सुरक्षित रखने के लिए तेल के स्रोतों में विविधता, इंटरनेशनल नॉर्थ-साउथ ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर (INSTC) को बढ़ावा, नौसेना की तैनाती और ट्रेड रूट की सुरक्षा जैसे कदम उठाए हैं। घरेलू LPG की सप्लाई सामान्य है और 10 अप्रैल को 51 लाख से ज्यादा सिलेंडर डिलीवर किए गए, जबकि पेट्रोल-डीजल की भी पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है।

सरकार ने लोगों से अपील की है कि घबराकर ईंधन की खरीदारी न करें और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें। PNG, इंडक्शन और इलेक्ट्रिक कुकिंग जैसे विकल्प अपनाने और ऊर्जा बचाने की भी सलाह दी गई है। जरूरतमंद लोगों के लिए केरोसीन और छोटे गैस सिलेंडर की सप्लाई बढ़ाई गई है।

भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर भी सरकार सतर्क है। स्ट्रेट ऑफ होरमुज से LPG जहाज सुरक्षित पार कर चुका है और भारतीय नाविकों को वापस लाया जा रहा है। विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास लगातार स्थिति पर नजर रख रहे हैं और जरूरत पड़ने पर मदद उपलब्ध कराई जा रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई