पंडरी-मोवा में लगा लंबा जाम, बीच मजधार में फंसे राहगीर

रायपुर। शुक्रवार से 5 दिनों के लिए मोवा ओवरब्रिज को बंद कर दिया गया है। इसके चलते यहां घंटों से जाम लगा हुआ है। वहां से गुजरने वाले राहगीर इस तरह से बीच मजधार में फंस गए हैं, कि ना ही वो आगे जा सकते हैं और ना ही पीछे।

दरअसल मोवा ओवरब्रिज में मरम्मत का काम चल रहा है, इसके चलते अगले 5 दिनों के लिए मोवा ओवरब्रिज को बंद कर दिया गया है। वहीं घंटो जाम में बुरी तरह से फंसे लोग शासन-प्रशासन को कोसते नजर आए। लोगों का कहना है कि इसके लिए शासन-प्रशासन को पहले ही ट्रैफिक एडवाइजरी जारी करनी चाहिए थी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई