आ गई 2025 में सरकारी और वैकल्पिक छुट्टियों की लिस्ट: अपनी वेकेशन प्लान करें आसानी से

2025 Holidays List: साल 2025 के नए साल के शुरुआत में बस दो दिन बचें हैं, और हर किसी को छुट्टियों की प्लानिंग शुरू करने का समय मिल गया है। भारत सरकार ने 2025 के लिए छुट्टियों की पूरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें गेजेटेड और वैकल्पिक छुट्टियां दोनों शामिल हैं। इस साल ज्यादातर छुट्टियां वर्किंग डेज पर पड़ रही हैं, और मकर संक्रांति से लेकर ईद और दिवाली जैसे प्रमुख त्योहार भी रविवार को नहीं हैं। आइए एक नजर डालते हैं 2025 की छुट्टियों की लिस्ट पर, ताकि आप अपनी वेकेशन की प्लानिंग कर सकें।

गेजेटेड हॉलिडे की लिस्ट

गेजेटेड हॉलिडे वे होती हैं, जिन्हें सरकार के द्वारा घोषित किया जाता है और इनका पालन सभी सरकारी संस्थानों, स्कूलों, कॉलेजों और कार्यालयों में किया जाता है। 2025 में कुल 17 गेजेटेड छुट्टियां घोषित की गई हैं।

  1. गणतंत्र दिवस – 26 जनवरी (रविवार)
  2. होली – 14 मार्च (शुक्रवार)
  3. ईद-उल-फितर – 31 मार्च (सोमवार)
  4. महावीर जयंती – 10 अप्रैल (गुरुवार)
  5. गुड फ्राइडे – 18 अप्रैल (शुक्रवार)
  6. ईद-उल-जुहा (बकरीद) – 7 जून (शनिवार)
  7. बुद्ध पूर्णिमा – 12 मई (सोमवार)
  8. मुहर्रम – 6 जुलाई (रविवार)
  9. स्वतंत्रता दिवस – 15 अगस्त (शुक्रवार)
  10. मिलाद-उन-नबी (ईद-ए-मिलाद) – 5 सितंबर (शुक्रवार)
  11. महात्मा गांधी जयंती – 2 अक्टूबर (गुरुवार)
  12. दशहरा – 2 अक्टूबर (गुरुवार)
  13. दिवाली – 20 अक्टूबर (सोमवार)
  14. गुरु नानक जयंती – 5 नवंबर (बुधवार)
  15. क्रिसमस – 25 दिसंबर (गुरुवार)

वैकल्पिक हॉलिडे की लिस्ट

वैकल्पिक हॉलिडे वे छुट्टियां होती हैं जो कर्मचारियों को अपनी व्यक्तिगत, धार्मिक या सांस्कृतिक जरूरतों के आधार पर लेने का विकल्प दिया जाता है। 2025 में कुल 34 वैकल्पिक छुट्टियां घोषित की गई हैं।

  1. नया साल – 1 जनवरी (बुधवार)
  2. गुरु गोबिंद सिंह जयंती – 6 जनवरी (सोमवार)
  3. मकर संक्रांति/माघ बिहू/पोंगल – 14 जनवरी (मंगलवार)
  4. बसंत पंचमी – 2 फरवरी (रविवार)
  5. गुरु रविदास जयंती – 12 फरवरी (बुधवार)
  6. शिवाजी जयंती – 19 फरवरी (बुधवार)
  7. स्वामी दयानंद सरस्वती जयंती – 23 फरवरी (रविवार)
  8. होलिका दहन – 13 मार्च (गुरुवार)
  9. डोलयात्रा – 14 मार्च (शुक्रवार)
  10. राम नवमी – 16 अप्रैल (रविवार)
  11. जन्माष्टमी (स्मार्त) – 16 अगस्त (शुक्रवार)
  12. गणेश चतुर्थी/विनायक चतुर्थी – 27 अगस्त (बुधवार)
  13. ओणम या तिरुओणम – 5 सितंबर (शुक्रवार)
  14. दशहरा (सप्तमी) – 29 सितंबर (सोमवार)
  15. दशहरा (महाष्टमी) – 30 सितंबर (मंगलवार)
  16. दशहरा (महानवमी) – 1 अक्टूबर (बुधवार)
  17. महर्षि वाल्मिकी जयंती – 7 अक्टूबर (मंगलवार)
  18. करक चतुर्थी (करवा चौथ) – 10 अक्टूबर (शुक्रवार)
  19. नरक चतुर्दशी – 20 अक्टूबर (सोमवार)
  20. गोवर्धन पूजा – 22 अक्टूबर (बुधवार)
  21. भाई दूज – 23 अक्टूबर (गुरुवार)
  22. प्रतिहार षष्ठी या सूर्य षष्ठी (छठ पूजा) – 28 अक्टूबर (मंगलवार)
  23. गुरु तेग बहादुर का शहीदी दिवस – 24 नवंबर (सोमवार)
  24. क्रिसमस की पूर्व संध्या – 24 दिसंबर (बुधवार)

किस राज्य में कितनी होंगी छुट्टियां

भारत के विभिन्न राज्यों में छुट्टियों की संख्या अलग-अलग हो सकती है। 2025 में विभिन्न राज्यों में छुट्टियों की संख्या निम्नलिखित है:

  • अंडमान और निकोबार: 39
  • आंध्र प्रदेश: 46
  • अरुणाचल प्रदेश: 47
  • असम: 48
  • बिहार: 41
  • चंडीगढ़: 44
  • छत्तीसगढ़: 47
  • दादरा और नगर हवेली: 45
  • दमन और दीव: 48
  • दिल्ली: 43
  • गोवा: 42
  • गुजरात: 52
  • हरियाणा: 53
  • हिमाचल प्रदेश: 48
  • जम्मू और कश्मीर: 50
  • झारखंड: 48
  • कर्नाटक: 47
  • केरल: 44
  • लक्षद्वीप: 37
  • मध्य प्रदेश: 47
  • महाराष्ट्र: 48
  • मणिपुर: 44
  • मेघालय: 49
  • मिजोरम: 52
  • नागालैंड: 40
  • ओडिशा: 56
  • पुडुचेरी: 43
  • पंजाब: 52
  • राजस्थान: 53
  • सिक्किम: 47
  • तमिलनाडु: 48
  • तेलंगाना: 51
  • त्रिपुरा: 49
  • उत्तर प्रदेश: 49
  • उत्तराखंड: 44
  • पश्चिम बंगाल: 49

बैंक छुट्टियां

इसके अतिरिक्त, हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंकों में छुट्टी रहती है।

इस लिस्ट के जरिए आप 2025 की छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए अपनी वेकेशन प्लान कर सकते हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button