Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

आकाशीय बिजली का कहर: खेत में काम कर रहे दो लोगों की मौत, 6 घायल

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में शनिवार को आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। खेत में काम कर रहे लोगों पर अचानक बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। हादसे में छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरगढ़ में भर्ती कराया गया है।

यह हादसा बलरामपुर के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के बेलसर गांव में हुआ। ग्रामीण खेतों में खेती कार्य कर रहे थे और उसी दौरान कुछ लोग मोबाइल चला रहे थे। अचानक तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे मनेश्वर अगरिया (18 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई।

घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरगढ़ लाया गया, जहां इलाज के दौरान सुवेश्वर नगेशिया (37 वर्ष) की भी मौत हो गई। घायलों में संतोष तिग्गा (40), सुशीला तिग्गा (35), संतोष अगरिया (24), धनेश्वर अगरिया (19), मन रखनन (25) और लोखनाथ (55) शामिल हैं। सभी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

प्रशासन ने राहत और सहायता कार्य शुरू कर दिया है। स्थानीय पुलिस और तहसीलदार मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। हादसे से गांव में शोक की लहर फैल गई है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है। गौरतलब है कि बरसात के मौसम में आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। विशेषज्ञों ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

घायलों का नाम 

  • संतोष तिग्गा पिता बहादुर तिग्गा उम्र 40 वर्ष जाति उरांव पता बेलसर थाना शंकरगढ़.
  • सुशीला तिग्गा पति संतोष तिग्गा उम्र 35 वर्ष जाति ऊराव पता बेलसर थाना शंकरगढ़.
  • संतोष अगरिया पिता भोला अगगरिया उम्र 24 वर्ष पता बेलसर थाना शंकरगढ़.
  • धनेश्वर अगरिया पिता धरमपाल उम्र 19 वर्ष पता बेलसर थाना शंकर गढ़.
  • मन रखनन पिता स्वर्गीय लूथे उम्र पच्चीस वर्ष जाति अगरिया पता बेलसर थाना शंकर गढ़.
  • लोखनाथ पिता पिता बच्चू राम राम उम्र 55 वर्ष जाति कंवर पता इंदाकोन थाना शंकरगढ़.

मृतको के नाम

  • मनेश्वर अगरिया पिता धर्मपाल उम्र 18 वर्ष पता बेलसर थाना शंकरगढ़.
  • सुवेश्वर नगेशिया पिता पता भरतपुर उम्र लगभग 37 वर्ष। थाना शंकरगढ़.
Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई