बारसूर–चित्रकोट मार्ग पर तेंदुआ दिखने का दावा, वन विभाग ने वीडियो को बताया फर्जी

बस्तर जिले में बारसूर–चित्रकोट मार्ग पर तेंदुआ दिखने का दावा किया जा रहा है। इस दावे के साथ एक वीडियो भी सामने आया है, जिसे वन मंत्री केदार कश्यप ने अपने फेसबुक पेज पर साझा किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर तेंदुआ कुछ समय तक बैठा रहा, जबकि गाड़ी की लाइटें उस पर पड़ रही थीं।

हालांकि, वन विभाग ने इस वीडियो को फर्जी बताते हुए दावे को खारिज कर दिया है। अधिकारियों ने कहा कि अभी तक बारसूर–चित्रकोट मार्ग और आसपास के जंगलों में तेंदुए की कोई पुष्टि नहीं हुई है। वीडियो की जांच की जा रही है ताकि यह साफ हो सके कि यह वीडियो वास्तव में कब और कहां का है।

वीडियो के वायरल होने के बाद इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों में डर का माहौल बन गया है। कई वाहन चालकों ने रात में आवाजाही को लेकर चिंता जताई। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर भरोसा न करें और किसी भी वन्यजीव के दिखने की सूचना सीधे वन विभाग या नजदीकी थाने को दें।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई