सिक्किम में भूस्खलन का कहर: 4 की मौत, 3 लापता, नदियां उफान पर

सिक्किम में शुक्रवार तड़के भारी बारिश के चलते हुए भूस्खलन ने तबाही मचा दी। पश्चिमी सिक्किम के यांगथांग निर्वाचन क्षेत्र के अपर रिम्बी में मलबा और पत्थर ह्यूम नदी में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई और तीन लोग अभी भी लापता हैं। पुलिस और एसएसबी के जवानों ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। इस दौरान पेड़ों की लकड़ियों से अस्थायी पुल बनाकर कई लोगों को बचाया गया। दो महिलाओं को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई जबकि दूसरी की हालत गंभीर है।

SP गेजिंग शेरिंग शेरपा ने बताया कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी और चौथी महिला ने अस्पताल में दम तोड़ा। लगातार हो रही बारिश से पहाड़ दरक रहे हैं और ह्यूम नदी समेत कई नदियां उफान पर हैं, जिसके चलते कई घर बह गए। सिक्किम में दो दिन से भारी बारिश का सिलसिला जारी है और मौसम विभाग ने 17 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर जैसे अन्य पहाड़ी राज्यों में भी हालात खराब हैं और अब तक सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button