उत्तराखंड में लैंडस्लाइड, 133 साल में तीसरी बार पारा पहुंचा -8.5 डिग्री

दिल्ली। पहाड़ो में बर्फबारी की वजह से देश में शीतलहर का प्रकोप जारी है। इसी बीच उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के धारचूना में लैंडस्लाइड की जानकारी सामने आई है। धारचूला में शनिवार की दोपहर को लैंडस्लाइड होने से नेशनल हाईवे बंद हो गया है।

कई वाहन जाम में फंस गए। हाईवे से मलबा हटाने का काम जारी है। हादसे में अब तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है। वहीं श्रीनगर में लगातार बर्फबारी जारी है। श्रीनगर में तापमान -8.5 डिग्री तक पहुंच चुका है। मौसम विभाग ने बताया कि मध्य प्रदेश में बर्फिली हवाओं का असर खत्म हो गया है।

फिलहाल यहां सर्दी से राहत रहेगी, लेकिन 4 दिन बाद तापमान में फिर गिरवाट शुरू होगी। राजस्थान में शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। सीकर में विजिबिलिटी 50 मीटर दर्ज की गई। उत्तर प्रदेश में भी कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में सबसे ज्यादा सर्दी कानपुर में पड़ रही है। यहां तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
रात को सोने से पहले पुरुष क्यों खाएं इलायची? जानिए ज़बरदस्त फायदे! जानिए! 5 बेस्ट सरकारी योजनाएं महिलाओं के लिए, मिलेगा लाखों रुपये का फायदा
रात को सोने से पहले पुरुष क्यों खाएं इलायची? जानिए ज़बरदस्त फायदे! जानिए! 5 बेस्ट सरकारी योजनाएं महिलाओं के लिए, मिलेगा लाखों रुपये का फायदा