कोये मोशेनु राजू ने पांच नए MLC को शपथ दिलाई

विजयवाड़ा। आंध्र प्रदेश विधान परिषद के अध्यक्ष कोये मोशेनु राजू ने बुधवार को विधान परिषद के पांच नए नवनिर्वाचित सदस्य (एमएलसी) को पद की शपथ दिलाई। इस शपथ ग्रहण समारोह में कृषि मंत्री के अच्चन्नायडू भी उपस्थित थे।
इन पांच एमएलसी में से तीन- बीटी नायडू (टीडीपी), के नागेंद्र राव उर्फ नागाबाबू (जेएसपी) और सोमू वीरराजू (भा.ज.पा.) विधायक कोटे के तहत चुने गए हैं, जबकि अलापति राजेंद्र प्रसाद और पेराबाथुला राजशेखर स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों से चुने गए हैं। शपथ ग्रहण के बाद, जेएसपी एमएलसी नागाबाबू ने आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू से सचिवालय में मुलाकात की।





