कोरबा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण: डीआरएम राकेश रंजन ने अधूरे कामों में तेजी लाने के दिए निर्देश

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नए मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) राकेश रंजन ने पदभार संभालने के दूसरे ही दिन कोरबा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों और यार्ड विस्तार की धीमी गति पर नाराजगी जताई।

डीआरएम रंजन ने इमलीडुग्गू रेलवे फाटक के पास यार्ड री-मॉडलिंग के लिए बनाए गए मैप की समीक्षा की और इंजीनियरिंग विभाग को निर्देश दिए कि मानिकपुर कोल साइडिंग और इमलीडुग्गू रेलवे फाटक पर बनने वाले ओवरब्रिज जैसे बाधक कार्यों को ध्यान में रखते हुए यार्ड विस्तार में तेजी लाई जाए। उन्होंने यह भी कहा कि काम के दौरान किसी तरह का नुकसान रेलवे या यात्रियों को नहीं होना चाहिए।

उन्होंने लगातार बढ़ते कोल डिस्पैच के दबाव को कम करने के प्रयासों पर जोर दिया। स्टेशन में क्रू लॉबी का निरीक्षण करते हुए उन्होंने रनिंग स्टाफ से उनकी परेशानियों के बारे में बातचीत की और सभी से ईमानदारी और सजगता से ड्यूटी निभाने को कहा।

डीआरएम ने अधूरे एफओबी, पुराने एआरएम रूम के पास सेफ्टी वॉल की कमी और प्लेटफार्म पर बिखरी निर्माण सामग्री को व्यवस्थित करने के साथ ही अधूरे कामों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

 

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई