कोंडागांव हादसा: सिंगनपुर पेट्रोल पंप के पास दो ट्रकों की टक्कर, एक की मौत

कोंडागांव। जिले के सिंगनपुर पेट्रोल पंप के पास बीती रात 2 ट्रकों में भिड़ंत हो गई। ट्रकों की भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि दोनों ट्रकों के सामने से परखच्चे उड़ गए, वहीं इस घटना में एक ट्रक का चालक फंस गया, जिसे पुलिस के साथ ही आमजनों के द्वारा घंटों की मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। उसे कांकेर अस्पताल भेजा गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई,

ट्रकों में आमने-सामने से हुई भिड़ंत के बाद एक ट्रक का चालक बुरी तरह से फंस गया, जिसे निकालने के लिए क्रेन को बुलाया गया। फायरब्रिगेड और क्रेन की मदद से फंसे ड्राइवर को बाहर निकाला गया। चालकों को बाहर निकालने में लगभग 2 घंटे से अधिक का समय लग गया। दूसरे चालक की हालत गंभीर है।

इस दुर्घटना में ड्राइवर बुरी तरह घायल हो गए है। करीब 2 घंटे बाद ट्रक चालकों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया, इसके बाद गंभीर हालत में 108 एंबुलेंस की सहायता से दोनों ड्राइवर को केशकाल हॉस्पिटल भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल एक ड्राइवर को कांकेर अस्पताल रेफर किया गया, जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई