जानें लू से बचने के घरेलू उपाय?

सेहत
गर्मी का मौसम आते ही हर तरफ जैसे अलर्ट लग जाता है। “धूप में मत निकलो”, “पानी पीते रहो”, “लू लग जाएगी!” और कुछ लोगों के साथ ऐसा हो भी जाता है। लू लगना एक गंभीर समस्या है, खासकर जब तापमान 40°C के पार चला जाए। सिर दर्द, चक्कर, बदन टूटना, ये सब लू लगने के लक्षण हो सकते हैं। लेकिन अच्छी बात ये है कि हमारे घरों में ही कुछ ऐसे आसान और असरदार नुस्खे मौजूद हैं जो लू से आपको बचा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं, कि गर्मी के दिनों में साधारण और घरेली उपचार से लू से कैसे बचें और अपना शरीर कैसे स्वास्थ्य रखें?

गर्मियों के दिनों में अपने देश के कई शहरों में तापमान इतना ज्यादा हो जाता है कि घर से बाहर निकलना ही मुश्किल होने लगता है। इन दिनों दोपहर के समय बाहर बहुत तेज गर्म हवाएं चलती हैं, इन गर्म हवाओं को ही लू (Heat stroke) कहते हैं। मजबूत इम्युनिटी वाले लोग इन गर्म हवाओं को सहन कर लेते हैं लेकिन अधिकांश लोग इन हवाओं को सहन नहीं कर पाते हैं और इनके संपर्क में आते ही बीमार पड़ जाते हैं। अपने देश में हर साल काफी बड़ी तादात में लोग लू की चपेट में आ जाते हैं।

लू लगने पर सिर में तेज दर्द होना, चक्कर आना और सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्याएं होने लगती हैं। शुरुआत में इन लक्षणों की तीव्रता काफी कम होती है लेकिन समय के साथ साथ ये बढ़ते जाते हैं। लू लगने पर अचानक से तेज बुखार होने लगता है और शरीर में गर्मी बढ़ती जाती है। शरीर में गर्मी बढ़ने के बावजूद भी लू लगने के दौरान शरीर से पसीना नहीं निकलता है। लू लगने पर उल्टी आना और शरीर में तेज दर्द होना आम बात है। उल्टी होने के कारण शरीर में सोडियम और पोटैशियम का संतुलन बिगड़ जाता है। कमजोर इम्युनिटी वाले या शारीरिक रुप से कमजोर लोग लू लगने से बेहोश भी हो जाते हैं।

यह सच है कि हर साल लू से कई लोगों की जान चली जाती है लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि अगर गर्मी के मौसम में आप ठीक ढंग से अपना ख्याल रखें और कुछ ज़रुरी सावधानियां बरतें तो लू के प्रकोप से बच सकते हैं। आइये लू से बचने के कुछ प्रमुख उपायों के बारे में जानते हैं। जिसे घर में रहकर ही घरेलू उपाय से ठीक किया जा सकता है।

धनिया-पुदीने का रस

धनिया और पुदीनो का रस शरीर के अंदर की गर्मी को कम करता है और लू से लड़ने की ताकत देता है। थोड़ा सा ताजा धनिया और पुदीना लें, उन्हें पीसकर रस निकाल लें। इसमें थोड़ा सा नींबू और एक चुटकी काला नमक मिला लें। बता दें इसके सेवन से शरीर की गर्मी कम होती है। और ये शरीर का डाइजेशन ठीक करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ये जूस न सिर्फ लू से बचाता है बल्कि आपको एक ताजगी का एहसास भी कराता है, जो तपती गर्मी में बेहद जरूरी है।

छाछ पी सकते हैं

दही से बनी छाछ गर्मी का सदाबहार इलाज है। हल्की, स्वादिष्ट और पाचन के लिए बेहतरीन है। ये शरीर को ठंडा रखती है। डिहाइड्रेशन से भी बचाती है। छाछ में थोड़ा काला नमक, भुना जीरा और पुदीना मिलाकर दिन में एक या दो बार पिएं। चाहें तो इसे दिन के खाने के साथ भी ले सकते हैं। इसके सेवन से शरीर का तापमान कंट्रोल रहेगा और आपको लू लगने की संभावना ना के बराबर रहेगी। इसके अलावा इसमें काफी सारे आयुर्वेदिक भी होते हैं, जिसकी वजह से शरीर की कई गंभीर बीमारियां भी ठीक हो जाती हैं।

प्याज का रस

प्याज सुनते ही शायद आप सोचें कि भला ये कैसे मदद करेगा, लेकिन आयुर्वेद में प्याज को लू से बचाने वाला एक असरदार उपाय माना गया है। कच्चा प्याज खाने में शामिल करें या फिर इसका रस निकालें और काला नमक डालकर पी सकते हैं। शरीर के तापमान को बैलेंस करता है। लू से बचाव करता है। साथ ही हीट स्ट्रोक के लक्षणों को कम करता है। हालांकि प्याज के रस का स्वाद थोड़ा अजीब होता है, इसलिए हर कोई इसका सेवन नहीं कर सकता, लेकिन आप इसे खाने के साथ सलाद के रूप में भी अगर शामिल करते हैं, तो ये लू से सुरक्षित रखेगा साथ ही शरीर को कई तरह के फायदे भी पहुंचाने में मदद करेगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई