धान खरीदी अव्यवस्था पर किसान कांग्रेस का राज्यपाल को ज्ञापन, 7 सूत्रीय मांगें रखीं

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान कांग्रेस ने धान खरीदी में हो रही अव्यवस्थाओं को लेकर महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर एवं एसडीएम के माध्यम से दिया गया। किसान कांग्रेस ने प्रदेश के किसानों की समस्याओं को गंभीर बताते हुए 7 सूत्रीय मांगें रखीं।

ज्ञापन में प्रमुख रूप से धान खरीदी की अंतिम तिथि 28 फरवरी 2026 तक बढ़ाने, सोसायटियों में जमा धान का तत्काल उठाव, 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से एकमुश्त भुगतान, लंबित टोकनों का शीघ्र निराकरण, वन पट्टा धारक किसानों की तकनीकी समस्याओं का समाधान, गिरदावरी के नाम पर हो रहे उत्पीड़न को बंद करने तथा टोकन सत्यापन के दौरान किसानों के अपमानजनक निरीक्षण की प्रक्रिया समाप्त करने की मांग की गई है।

किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष योगेश कुमार यादव ने चेतावनी दी है कि यदि इन मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो 28 जनवरी 2026 को पूरे प्रदेश में लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन किया जाएगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई