FCRA संशोधन पर खरगे का केंद्र पर हमला, बोले- ईसाई संस्थानों और NGOs को डराने की कोशिश

रायपुर/केरल। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने FCRA संशोधन को लेकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि FCRA में प्रस्तावित बदलाव ईसाई संस्थानों, NGOs और सिविल सोसाइटी पर हमला है और सरकार डर का माहौल बनाने की कोशिश कर रही है।

केरल के इडुक्की में यूडीएफ की जनसभा को संबोधित करते हुए खरगे ने कहा कि यह कोई सुधार नहीं, बल्कि ईसाई संस्थानों को निशाना बनाने की कोशिश है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी की मंशा विदेशी फंड के नाम पर सामाजिक संगठनों को नियंत्रित करने की है।

सीएम पिनाराई विजयन पर भी हमला

खरगे ने केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वे स्वतंत्र रूप से काम नहीं कर रहे और केंद्र के दबाव में हैं। उन्होंने दावा किया कि केरल में कांग्रेस की सरकार बनने पर जमीन, किसानों की सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं और पर्यटन विकास को प्राथमिकता दी जाएगी।

कांग्रेस के प्रमुख वादे:

  • वेलफेयर पेंशन बढ़ाकर 3000 रुपए
  • 25 लाख रुपए की हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम (ओमन चांडी के नाम पर)
  • महिलाओं के लिए KSRTC में मुफ्त सफर
  • कॉलेज छात्राओं को 1000 रुपए मासिक सहायता
  • युवाओं को 5 लाख रुपए का ब्याज मुक्त लोन
  • वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग मंत्रालय
  • रबर का 300 रुपए बेस प्राइस

खरगे ने कहा कि कांग्रेस युवाओं, किसानों और मजदूरों के हित में काम करेगी और केरल की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए रोजगार और पारदर्शी शासन पर जोर देगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button