केरल में कांग्रेस ने किया सीएम चेहरे का ऐलान, वीडी सतीशन होंगे नए मुख्यमंत्री

केरल में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रहा सस्पेंस आखिरकार खत्म हो गया है। कांग्रेस ने गुरुवार को वीडी सतीशन के नाम का आधिकारिक ऐलान कर दिया। सतीशन परावूर सीट से छह बार के विधायक हैं और लंबे समय से पार्टी के मजबूत नेताओं में गिने जाते हैं।

मुख्यमंत्री पद की दौड़ में केसी वेणुगोपाल, रमेश चेन्निथला और वीडी सतीशन के नाम शामिल थे, लेकिन आखिर में कांग्रेस हाईकमान ने सतीशन पर भरोसा जताया। कांग्रेस महासचिव दीपा दासमुंशी ने उनके नाम की घोषणा की।

हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) ने शानदार जीत दर्ज की थी। 140 सदस्यीय विधानसभा में UDF को 102 सीटें मिलीं। इस जीत के साथ ही केरल में एलडीएफ के 10 साल पुराने शासन का अंत हो गया।

वीडी सतीशन को संगठन में मजबूत पकड़ और आक्रामक वक्ता के रूप में जाना जाता है। उन्होंने छात्र राजनीति से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी और बाद में यूथ कांग्रेस से जुड़े। वह 2021 से 2026 तक विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी रहे।

सतीशन के नाम के ऐलान के बाद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि वह पार्टी हाईकमान के फैसले से पूरी तरह संतुष्ट हैं और सभी नेता मिलकर नई सरकार को मजबूत करेंगे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई