कांकेर: आदिवासी युवती से बदसलूकी, दुकानदार पर एफआईआर दर्ज

कांकेर शहर में एक 19 साल की आदिवासी युवती के साथ गंभीर बदसलूकी का मामला सामने आया है। युवती पर 1.5 लाख रुपये चोरी का आरोप लगाते हुए दुकान मालिक ने उसे कमरे में बंद कर दिया और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।

पीड़िता अरिहंत फैशन हाउस में पिछले एक साल से काम कर रही थी। आरोप है कि दुकान मालिक वीरचंद्र पारख ने युवती को दुकान के अंदर बंद करके जबरन स्टांप पेपर पर साइन कराए और उसे डराने के लिए अश्लील वीडियो दिखाए।

युवती ने बताया कि मालिक ने उसके किराए के मकान में जाकर उसके जरूरी दस्तावेज जैसे बैंक पासबुक, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, शैक्षणिक सर्टिफिकेट और कपड़े तक छीन लिए।

पीड़िता का कहना है कि वह आदिवासी समाज से है, इसी वजह से उसके साथ भेदभाव किया गया और उसकी छवि को खराब करने की कोशिश की गई।

कांकेर कोतवाली पुलिस ने आरोपी वीरचंद्र पारख के खिलाफ बीएनएस की धारा 127(2), 332(c), 79 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई