फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में आई कंगना, खुद राष्ट्रीय अध्यक्ष को करना पड़ गया कॉल

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत अपने बेबाक बयानों के लिए लोगों के बीच अक्सर चर्चा में रहती है। इस बीच अब कंगना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कुछ ऐसा पोस्ट कर दिया, जिसके बाद उन्हें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का फोन आ गया। उनके हस्तक्षेप के बाद उन्हें पोस्ट डिलीट कर दिया। इसकी जानकारी कंगना ने खुद एक नए पोस्ट में दी है। उनके पोस्ट आते ही सोशल मीडिया के साथ-साथ आम लोगों के बीच एक नई बहस छिड़ गई है।

दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में एप्पल के सीईओ को एप्पल से जुड़े प्रोडक्शन को भारत के बजाए अमेरिका में ही करने के लिए कहा था। एक्ट्रेस ने ट्रंप के इसी ट्वीट को रिट्वीट करते हुए अपनी राय रखी थी। कंगना ने लिखा कि “इस प्रेम हानि का कारण क्या हो सकता है? वह अमेरिका के राष्ट्रपति हैं लेकिन सबसे चहीते नेता भारतीय प्रधानमंत्री मोदी हैं। ट्रंप का दूसरा कार्यकाल है, लेकिन भारतीय प्रधानमंत्री का तीसरा टर्म है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि ट्रंप एक अल्फा पुरुष हैं, लेकिन हमारे पीएम एक सब-अल्फा पुरुषों के बाप हैं।” इसके साथ ही उन्होंने पूछा था, “यह व्यक्तिगत जलन है या कूटनीतिक असुरक्षा?” हालांकि बाद में कंगना ने इसे डिलीट कर दिया।

इसके बाद कंगना रनौत ने एक नया पोस्ट किया। इसमें उन्होंने लिखा कि “राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मुझे फोन करके कहा कि मैं ट्रंप द्वारा एप्पल के सीईओ टिम कुक से भारत में निर्माण न करने के लिए कहने संबंधी ट्वीट को डिलीट कर दूं।” उन्होंने कहा, “मुझे अपनी निजी राय पोस्ट करने का अफसोस है, निर्देशों के अनुसार मैंने तुरंत इसे इंस्टाग्राम से भी डिलीट कर दिया।”

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई