‘कांटा लगा’ फेम एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का हार्ट अटैक से निधन, 42 साल की उम्र में कहा अलविदा

मुंबई:मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। ‘कांटा लगा’ गाने से रातोंरात स्टार बनीं एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। 42 साल की उम्र में उनका यूं अचानक चले जाना टीवी और म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए बड़ा झटका है। शेफाली अपने बोल्ड लुक और स्टाइलिश अंदाज के लिए मशहूर थीं।

शेफाली को 2002 में आए म्यूजिक वीडियो ‘कांटा लगा’ से जबरदस्त पहचान मिली थी। इस गाने ने उन्हें घर-घर में फेमस कर दिया था और वह ‘कांटा लगा गर्ल’ के नाम से जानी जाने लगीं। इसके बाद वह सलमान खान और अक्षय कुमार की फिल्म ‘मुझसे शादी करोगी’ में भी नजर आई थीं।

उनके निधन की खबर से फैन्स और इंडस्ट्री के लोग सदमे में हैं। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहे हैं। अभी तक उनके अंतिम संस्कार को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button