भारत-उज्बेकिस्तान का संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘DUSTLIK’ शुरू, आतंकवाद से निपटने पर फोकस

उज्बेकिस्तान। भारत और उज्बेकिस्तान के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘DUSTLIK’ का 7वां संस्करण रविवार से शुरू हो गया है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार यह अभ्यास 25 अप्रैल तक चलेगा।

इस अभ्यास में भारतीय सेना की 60 जवानों की टुकड़ी हिस्सा ले रही है, जिसमें 45 जवान सेना और 15 जवान भारतीय वायु सेना के हैं। वहीं, उज्बेकिस्तान की ओर से भी 60 सैनिक इस अभ्यास में शामिल हैं।

अभ्यास का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग को मजबूत करना और अर्ध-पहाड़ी इलाकों में संयुक्त ऑपरेशन की क्षमता बढ़ाना है। इस दौरान सैनिकों को रियल सिचुएशन के हिसाब से ट्रेनिंग दी जा रही है, ताकि वे किसी भी चुनौती में तेजी और सटीकता से फैसले ले सकें।

इस सैन्य अभ्यास में आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई पर खास ध्यान दिया जा रहा है। इसमें घेराबंदी, छापेमारी और बंधकों को सुरक्षित निकालने जैसे ऑपरेशन की ट्रेनिंग दी जा रही है।

भारतीय सेना और उज्बेक सैनिक एक-दूसरे के साथ रणनीति, तकनीक और अनुभव साझा कर रहे हैं। अभ्यास के अंत में 48 घंटे का विशेष ‘वैलिडेशन एक्सरसाइज’ भी होगा, जिसमें संयुक्त ऑपरेशन की क्षमता को परखा जाएगा।

यह अभ्यास दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग और आपसी तालमेल को मजबूत करने के साथ-साथ सैनिकों के बीच भाईचारे को भी बढ़ावा देगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई