jewelers murder: ज्वेलरी दुकान संचालक की घर में घुसकर हत्या, मृतक का कार लेकर फरार हुए बदमाश

कोरबा। कोरबा जिले में एक दिल दहला देने वाला मर्डर का मामला सामने आया है, जहां अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर एक ज्वेलरी शॉप संचालक की हत्या कर दी। साथ ही नकाबपोश बदमाश मृतक का कार लेकर फरार हो गए। नकाबपोश बदमाशों ने घटना को उस समय अंजाम दिया, जब घर पर कारोबारी और उसकी बीमार पत्नी घर पर थी, जबकि कारोबारी का बेटा शॉप पर था।

मृतक का नाम गोपालराय सोनी है। उनका एसएस प्लाजा कमर्शियल कॉम्पलेक्स में अमृत ज्वेलर्स के नाम से ज्वेलरी की शॉप है। फिलहाल घटना की सूचना मिलते ही कोरबा एसपी फारेंसिक और साइबर की टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस ने शहर में नाकेबंदी कर बदमाशों को पकड़ने की कोशिश कर रही है।

पुलिस के मुताबिक घटना तक़रीबन रात 9:45 बजे की है, जहां कोतवाली थाना क्षेत्र के न्यू बस स्टैंड के पास रहने वाले ज्वेलरी कारोबारी गोपालराय सोनी के घर में घुसकर अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे कारोबारी की मौत हो गई।

घटना के अंजाम देने के बाद सभी नकाबपोश बदमाश मृतक का हुंडई क्रेटा कार लेकर फर्रर हो गए। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुरे इलाके में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस ने शहरभर में नाकाबंदी कर दी है। वहीं पुलिस ने बदमाशों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button