जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान की ओर से सीमा पर गोलीबारी, BSF का एक जवान घायल

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के अखनूर इलाके में सीमा पर पाकिस्तानी गोलीबारी में बीएसएफ का एक जवान घायल हो गया. बीएसएफ के जवानों ने पाकिस्तानी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया. जम्मू में बीएसएफ के प्रवक्ता के अनुसार गोलीबारी की घटना बीती रात 02:35 बजे के करीब हुई. अखनूर इलाके में सीमा पार से बिना उकसावे के गोलीबारी की गई. सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं.घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है. बता दें कि दो दिन पहले जम्मू-कश्मीर के नौशेरा इलाके में आतंकियों ने घुसैपठ की कोशिश की थी. भारतीय सेना ने दो आतंकवादियों को मार गिराया था. आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए थे.

कहा जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सीमा पार से हालात को बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है. इसके लिए कई हथकंडे अपनाए जा रहे हैं. इसमें प्रमुख रूप से सीमा पार से घुसपैठ की कोशिश की जाती रही है. हालांकि, सुरक्षा बल पाकिस्तान के हर नापाक कोशिश को नाकाम करने के लिए तत्पर हैं.

सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने सीमा पार से किसी भी आतंकवादी गतिविधि से निपटने के लिए घुसपैठ रोधी उपाय किए हैं. जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव में सीमा पार से किसी तरह की गड़बड़ी ना की जा सके इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. बीएसएफ किसी भी स्थिति से निपटने में सक्षम है.

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button