जल्द शुरू होगी जबलपुर-रायपुर वंदे भारत ट्रेन, गोंदिया समेत कई स्टेशनों पर होगा स्टॉप

रायपुर/जबलपुर: रेलवे जल्द ही जबलपुर से रायपुर के बीच एक नई वंदे भारत ट्रेन शुरू करने जा रहा है। यह ट्रेन जबलपुर से चलकर गोंदिया होते हुए रायपुर तक जाएगी। बताया जा रहा है कि यह ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलाई जाएगी।

रेलवे ने इसके संचालन को लेकर एक आंतरिक नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसमें ट्रेन के संभावित स्टॉपेज और समय की जानकारी दी गई है।

ट्रेन का समय और रूट:

वंदे भारत ट्रेन सुबह 5:00 बजे जबलपुर से रवाना होगी।

5:12 बजे मदन महल पहुंचेगी

5:26 बजे कछपुरा

6:49 बजे नैनपुर

8:08 बजे बालाघाट

9:10 बजे गोंदिया

10:24 बजे राजनांदगांव

11:12 बजे दुर्ग

और 11:55 बजे रायपुर पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन का शेड्यूल कुछ ऐसा होगा:

1:20 बजे रायपुर से रवाना होगी

2:10 बजे दुर्ग

2:29 बजे राजनांदगांव

3:55 बजे गोंदिया

4:29 बजे बालाघाट

5:44 बजे नैनपुर

इसके बाद कछपुरा, मदन महल होते हुए

8:15 बजे जबलपुर मुख्य स्टेशन पहुंचेगी।

इस नई वंदे भारत ट्रेन से जबलपुर और रायपुर के बीच यात्रा करने वालों को काफी सुविधा होगी, साथ ही रास्ते में पड़ने वाले स्टेशनों को भी फायदा मिलेगा। रेलवे की ओर से जल्द ही इस ट्रेन के संचालन की आधिकारिक घोषणा की जा सकती है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई