स्मार्ट सिटी के कार्यों में अनियमितताएं, सौंदर्यीकरण की जगह लगा कचरे का अंबार

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से स्मार्ट सिटी के कार्यों में अनियमितताएं सामने आ रही है. जहां बिलासपुर स्मार्ट सिटी बनाने की योजनाएं कागजों पर तो तेजी से बढ़ रही हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है।
दरअसल रिवर व्यू रोड, जो शहर के सौंदर्य और स्वच्छता का प्रतीक होना चाहिए, वहां कचरे का अंबार लगा हुआ है। सड़क किनारे बिखरा कचरा, दुर्गंध और गंदगी न केवल शहर की स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है,इसके अलावा राहगीरों के लिए भी गंभीर समस्या बन गई है।
स्मार्ट सिटी का सपना तभी साकार होगा जब सफाई व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाएगी। नगर निगम और प्रशासन को जल्द ही इस मुद्दे पर ठोस कदम उठाने होंगे, वरना बिलासपुर ‘स्मार्ट सिटी’ के बजाय ‘कचरा सिटी’ के नाम से पहचाना जाने लगेगा.





