धान घोटाले पर बवाल: दो सोसायटी में गड़बड़ी, जिम्मेदारों पर FIR दर्ज

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के आखिरी दिन धान उठाव न होने और गड़बड़ी के मुद्दे पर सवाल उठे। कांग्रेस विधायक संगीता सिन्हा ने धान का उठाव न होने का मामला उठाया, जबकि कांग्रेस विधायक अटल श्रीवास्तव ने बिलासपुर की दो सोसायटी में बड़ी गड़बड़ी का आरोप लगाया।

अटल श्रीवास्तव ने कहा कि बिलासपुर की मल्हार और रिसदा सोसायटी में करीब 10,800 क्विंटल धान गायब है। उन्होंने पूछा कि इस मामले में अब तक क्या कार्रवाई हुई और दोषियों पर क्या कदम उठाए गए।

https://youtu.be/dOObfuTasJA

इस पर खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने बताया कि जांच में धान की कमी पाई गई है और सोसायटी प्रबंधक समेत जिम्मेदार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि जांच अभी जारी है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई