Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

परमाणु डील पर ईरान का सरेंडर! अमेरिका को 440 KG यूरेनियम देने को तैयार, किसी भी वक्त हो सकता है ऐलान

ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनावपूर्ण बातचीत में एक बड़ा मोड़ सामने आया है. ईरान एनरिच्ड यूरेनियम छोड़ने के लिए तैयार हो गया है. काफी समय से अमेरिका और ईरान के बीच न्यूक्लियर को लेकर तनातनी चल रही थी. न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक ईरान ने यूएस के साथ प्रस्तावित समझौते के तहत अपने उच्च संवर्धित यूरेनियम (Highly Enriched Uranium) के भंडार को छोड़ने के लिए सहमति जताई है. ईरान के पास 440 किलो संवर्धित यूरेनियम है. यह एक तरह से ईरान का सरेंडर माना जा रहा है.रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान ने अमेरिका के आगे घुटने टेक दिए हैं. वह अपना संवर्धित यूरेनियम अमेरिका को देने के लिए राजी हो गया है. किसी भी वक्त इस पर ऐलान हो सकता है. माना जा रहा है कि यह कदम दोनों देशों के बीच लंबे समय से जारी टकराव को खत्म करने और होर्मुज जलडमरूमध्य में सामान्य आवाजाही बहाल करने की दिशा में अहम साबित हो सकता है.रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि ईरान ने संकेत दिए हैं कि वह अपने संवर्धित यूरेनियम भंडार के मुद्दे पर समझौते के लिए तैयार है. हालांकि यूरेनियम को किस प्रकार सौंपा जाएगा, इसके सटीक तंत्र को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है और औपचारिक समझौते पर हस्ताक्षर होने के बाद ही इस पर विचार-विमर्श किया जाएगा.यूरेनियम का मुद्दा लंबे समय से वॉशिंगटन की प्रमुख मांगों में शामिल रहा है. शुरुआत में ईरान इस विषय को बातचीत के पहले चरण में शामिल करने के खिलाफ था और इसे बाद की चर्चाओं तक टालना चाहता था. लेकिन अमेरिकी वार्ताकारों ने स्पष्ट संकेत दिए कि अगर तेहरान इस मुद्दे पर शुरुआती प्रतिबद्धता नहीं दिखाता, तो अमेरिका बातचीत छोड़कर दोबारा सैन्य कार्रवाई शुरू कर सकता है.

 

परमाणु ठिकानों को निशाना बनाने की योजना

रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी सेना ने हाल के दिनों में ईरान के परमाणु ठिकानों को निशाना बनाने के विकल्प भी तैयार कर लिए थे. इनमें इस्फहान स्थित भूमिगत परमाणु केंद्र पर बंकर बस्टर हमले और अमेरिका-इजराइल के संयुक्त कमांडो ऑपरेशन जैसे विकल्प शामिल थे. हालांकि इन योजनाओं को अंतिम मंजूरी नहीं मिली.

 

कितना खतरनाक है ईरान का यूरेनियम भंडार?

अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के अनुमान के मुताबिक ईरान के पास करीब 970 पाउंड ऐसा यूरेनियम मौजूद है जिसे 60 प्रतिशत तक संवर्धित किया जा चुका है. इजराइल का दावा है कि अगर इस यूरेनियम को और अधिक संवर्धित किया जाए तो इससे कई परमाणु हथियार तैयार किए जा सकते हैं.

ईरान पर लगातार दबाव

इसी खतरे को देखते हुए अमेरिका और उसके सहयोगी देश लगातार ईरान पर दबाव बना रहे हैं. बातचीत में एक प्रस्ताव यह भी सामने आया है कि ईरान अपने यूरेनियम भंडार को रूस को सौंप सकता है. ऐसा ही मॉडल 2015 के परमाणु समझौते के दौरान अपनाया गया था, जिसे तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल में लागू किया गया था.

ट्रंप ने कहा- समझौता लगभग तय

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी हाल ही में दावा किया कि संघर्ष समाप्त करने को लेकर समझौता लगभग तय हो चुका है. उन्होंने कहा कि अब केवल अंतिम शर्तों और तकनीकी पहलुओं पर चर्चा बाकी है. ट्रंप ने प्रस्तावित व्यवस्था को शांति से जुड़ा समझौता ज्ञापन बताया.

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई