IPS शिवदीप लांडे ने दिया इस्तीफा, बोले- ‘बिहार में ही रहूंगा और बिहार ही मेरी कर्मभूमि रहेगी

पटना: IPS काम्या मिश्रा के इस्तीफे के बाद एक और आईपीएस अधिकारी ने इस्तीफा दे दिया है. हाल ही में पूर्णिया के आईजी बने आईपीएस शिवदीप लांडे ने अपना इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी देते हुए कहा है कि मेरे प्रिय बिहार, पिछले 18 वर्षो से सरकारी पद पर अपनी सेवा प्रदान करने के बाद आज मैंने इस पद से इस्तीफा दे दिया है.

IPS शिवदीप लांडे ने दिया इस्तीफा: शिवदीप लांडे ने कहा कि इन सभी वर्षो में मैंने बिहार को खुद से और अपने परिवार से भी ऊपर माना है. अगर मेरे बतौर सरकारी सेवक के कार्यकाल में कोई त्रुटि हुई हो तो मैं उसके लिए क्षमाप्रार्थी हूं. मैंने आज भारतीय पुलिस सर्विस (IPS) से त्यागपत्र दिया है परन्तु मैं बिहार में ही रहूंगा और आगे भी बिहार मेरी कर्मभूमि रहेगी. जय हिन्द.

 

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button