आईपीएल 2026 ऑक्शन दिसंबर में संभावित, रिटेंशन की अंतिम तिथि 15 नवंबर

नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी दिसंबर महीने के मध्य में आयोजित होने की संभावना है। इस बार सभी टीमों को अपने खिलाड़ियों को रिटेन करने के लिए 15 नवंबर तक का समय दिया गया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, ऑक्शन की संभावित तारीख 13 से 15 दिसंबर के बीच हो सकती है। हालांकि नीलामी स्थल की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन माना जा रहा है कि इस बार यह भारत में ही आयोजित हो सकता है। पिछली बार ऑक्शन दुबई और जेद्दा में हुआ था।

इसके अलावा, कुछ फ्रेंचाइजी जैसे चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स द्वारा कुछ बड़े खिलाड़ियों को रिटेन न करने की संभावना जताई जा रही है। सभी टीमों के लिए यह रिटेंशन की डेडलाइन बेहद अहम मानी जा रही है क्योंकि इससे ही नीलामी की रणनीति तय होगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button