Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

आईपीएल 2025: सस्ते खिलाड़ी मचा रहे हैं तहलका, महंगे खिलाड़ी हो रहे हैं फ्लॉप

आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में कई खिलाड़ियों पर जमकर बोली लगी थी, और वे महंगे दामों पर बिके थे। लेकिन इस सीजन में यह कहावत “महंगा रोए एक बार, सस्ता रोए बार-बार” उलट साबित हो रही है। सस्ती कीमत पर बिके खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है, जबकि महंगे खिलाड़ियों का प्रदर्शन बहुत ही निराशाजनक रहा है।

महंगे खिलाड़ियों का फ्लॉप प्रदर्शन

आईपीएल 2025 में इस बार कई महंगे खिलाड़ी उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए। सबसे महंगे खिलाड़ी, ऋषभ पंत, जो 27 करोड़ की बोली के साथ आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे, वह अब तक सिर्फ 2 मैचों में 15 रन ही बना पाए हैं। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स के वेंकटेश अय्यर, जिनके लिए 23.75 करोड़ रुपये की बोली लगी थी, वह भी अब तक 3 मैचों में सिर्फ 9 रन बना सके हैं।

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा, जिन्हें 16.30 करोड़ में रिटेन किया गया था, उनका प्रदर्शन भी निराशाजनक रहा है। 3 पारियों में 21 रन बनाने वाले रोहित की टीम के लिए यह स्थिति चिंताजनक है। राजस्थान रॉयल्स के यशस्वी जायसवाल, जिन्हें 18 करोड़ में रिटेन किया गया था, वह भी फ्लॉप साबित हुए हैं। इन सभी महंगे खिलाड़ियों का कुल मूल्य 98.05 करोड़ रुपये है, लेकिन उनके खराब प्रदर्शन को देखकर कहा जा सकता है कि यह पैसे बेकार हो गए हैं।

सस्ते खिलाड़ियों ने दिखाया दम

जहां महंगे खिलाड़ी फ्लॉप हो रहे हैं, वहीं सस्ते खिलाड़ी अपनी कड़ी मेहनत और प्रदर्शन से आईपीएल 2025 में चमक रहे हैं। मुंबई इंडियंस के लेफ्ट आर्म पेसर अश्विनी कुमार, जिन्हें सिर्फ 30 लाख रुपये में खरीदा गया था, ने केकेआर के खिलाफ शानदार 4 विकेट झटके। इसी तरह, विग्नेश पुथुर, जो मुंबई इंडियंस के लिए 30 लाख में खेल रहे हैं, उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 3 विकेट लेकर अपनी टीम को जीत दिलाई।

अनिकेत वर्मा, जो सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 30 लाख में खेल रहे हैं, ने अब तक 3 मैचों में 117 रन बनाए हैं। दिल्ली कैपिटल्स के विपराज निगम ने 50 लाख रुपये में टीम में शामिल होकर लखनऊ के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया और 39 रन बनाकर एक विकेट भी लिया। इसके अलावा, लखनऊ सुपर जायंट्स के शार्दुल ठाकुर ने 2 करोड़ रुपये में टीम में शामिल होकर 6 विकेट झटके हैं और पर्पल कैप की रेस में हैं।

इस बार आईपीएल 2025 ने साबित कर दिया है कि “सस्ता ना रोए इस बार, महंगा रोए बार-बार”, क्योंकि सस्ते खिलाड़ियों ने अपनी कीमत से कहीं ज्यादा प्रदर्शन किया है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई