Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

आईफोन-17 बिक्री शुरू, BKC स्टोर में झगड़ा, 1.20 लाख कीमत

मुंबई। आईफोन-17 की बिक्री आज 19 सितंबर से आधिकारिक रूप से शुरू हो गई। लॉन्च के बाद से ही इसकी डिमांड को देखते हुए देशभर में एपल स्टोर्स पर देर रात से लंबी कतारें लगीं। मुंबई के बीकेसी स्टोर के बाहर तो हालात इतने बिगड़ गए कि फोन खरीदने के लिए खड़े लोगों के बीच झगड़ा हो गया और सिक्योरिटी को बीच-बचाव करना पड़ा।

एपल ने 9 सितंबर को अपने एनुअल इवेंट ऑव ड्रॉपिंग में आईफोन 17 सीरीज पेश की थी। इसमें आईफोन 17, आईफोन एयर, आईफोन 17 प्रो और आईफोन 17 प्रो मैक्स शामिल हैं। इन मॉडलों को ऑफलाइन एपल स्टोर के अलावा कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और अमेजन-फ्लिपकार्ट जैसी ई-कॉमर्स साइट्स से भी खरीदा जा सकता है।

आईफोन 17 सीरीज की शुरुआती कीमत ₹82,900 रखी गई है। वहीं, आईफोन एयर को कंपनी का अब तक का सबसे पतला आईफोन बताया जा रहा है। इसकी कीमत ₹1.20 लाख से शुरू होती है। इसी इवेंट में एपल ने एयरपॉड 3 प्रो भी लॉन्च किया, जिसमें रियल-टाइम ट्रांसलेशन और हार्ट रेट मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स मौजूद हैं। इसे ₹25,900 में खरीदा जा सकेगा।

इसके साथ ही एपल वॉच लाइनअप में भी नए मॉडल्स आए हैं। वॉच SE 3, वॉच सीरीज 11 और वॉच अल्ट्रा 3 को लॉन्च किया गया है, जिनकी कीमत क्रमशः ₹25,900, ₹46,900 और ₹89,900 से शुरू होती है। अल्ट्रा 3 में सैटेलाइट कनेक्टिविटी, सीरीज 11 में 24 घंटे की बैटरी लाइफ और SE 3 में ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले फीचर दिया गया है। ग्राहकों के बीच इस बार आईफोन 17 सीरीज को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है, जो झगड़े जैसी घटनाओं में भी साफ झलकता है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई